उत्तर प्रदेशगोरखपुरटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

सांसद रवि किशन ने की गोरखपुर में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की मांग

पूर्वाचल व बिहार के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

गोरखपुर, 22 मार्च 2021 (दस्तक टाइम्स) : सांसद रवि किशन ने सोमवार को संसद में गोरखपुर में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इससे गोरखपुर व आसपास के 20 जिलों के छात्रों को कृषि की आधुनिक जानकारी मिल सकेगी।

रवि किशन ने गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे बड़ा महानगर है। शिक्षा, व्यापार और पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है। यहां रेलवे का बहुत बड़ा नेटवर्क है। गोरखपुर और आसपास के जिलों की भूमि बहुत उर्वर है। यहां कृषि की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन कृषि विश्वविद्यालय नहीं है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एक केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हो जाने से यहां के छात्र-छात्राओं को कृषि में अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा और इसके साथ ही गोरखपुर और आसपास के जिलों के किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि करने में भी पर्याप्त सहायता मिलेगी।  ​

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button