उत्तर प्रदेशगोरखपुरराज्य

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुनी फरियदियों की समस्याएं

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को फरियादियों के समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही सारी समस्याओं को निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं।

हमेशा की तरह शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी परम्परागत दिनचर्या में दिखें। सुबह सबसे पहले उन्होंने बाबा गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किये। ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए व पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।

इसके बाद मुख्यमंत्री फरियादियों के बीच पहुंचे और सभी से बारी-बारी से मुलाकात की और उनकी फरियाद सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े: महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी को किया गया नजरबंद, ट्वीट कर दी जानकारी – Dastak Times 

मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह गोरखपुर से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो इंवेस्ट- 2020 (थर्ड आरई इंवेस्ट) को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अयोजित किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा नीति 2017 शुरू की। इस नीति के तहत वर्ष 2022 तक कुल 10700 मेगावाट क्षमता की सौर विद्युत परियोजनाओं की अधिष्ठापना का लक्ष्य तय है।

इसके बाद मुख्यमंत्री एचपी एकेडमी के पूर्व प्रबंधक स्व. टीपी शाही के आवास पर मांगलिक कार्यक्रम के मद्देनजर आशीर्वाद देने जाएंगे। वहां से मंदिर लौट जाएंगे और फिर दोपहर दो बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button