टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

पुणे एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना में आरोग्य अधिकारी सहित पांच लोगों की मौत

पुणे एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना में आरोग्य अधिकारी सहित पांच लोगों की मौत

मुंबई : सोमवार देर रात मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर कंटेनर का ब्रेक फेल होने से हुए भीषण दुर्घटना में नवी मुंबई मनपा आयोग्य अधिकारी और उसके परिवार के चार लोगों सहित पांच की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुणे से मुंबई की तरफ आते समय यह दुर्घटना हुई।

मृतकों में शामिल है

  1. आयोग्य अधिकारी  डॉ. वैभव वसंत झुंझारे (41)
  2. पत्नी वैशाली झुंझारे (38)
  3. मां उषा झुंझारे (63)
  4. पांच वर्षीय बेटी श्रिया झुंझारे
  5. मंजू प्रकाश नाहर (58)

ये हुए घायल

  1. अर्णब झुंझारे (11)
  2. स्वप्निल सोनाजी कांबले (30)
  3. प्रकाश हेमराज नाहर (65)
  4. किशन चौधरी
  5. कालूराम जमनाजी जाट

सोमवार देर रात डेढ़ बजे के करीब मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खालापुर टोल नाके के पास मुंबई की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर का ब्रेक अचानक फेल हो गया। जिसके कारण ड्राइवर का नियंत्रण खो देने से आगे जा रही चार गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में डॉ. वैभव झुंझारे व उनके परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी होते ही खालापुर पुलिस और महामार्ग पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। घायलो में दो लोगों को पनवेल के अष्टविनायक अस्पताल और दो लोगो को वाशी मनपा अस्पताल में जबकि एक अन्य व्यक्ति को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: मेक-​​इन-इंडिया : नौसेना को मिली स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस करंज

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button