मनोरंजन

Navratri Special: अक्षरा सिंह के देवी गीत मां तू सहारा देना ने मचाया धमाल, फैंस पर चढ़ा भक्ती का नशा

लखनऊ: नवरात्रि में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने भक्ती गीतों से धमाल मचा रखा है इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक गाना खूब वायरल हो रहा है। महाष्टमी के मौके पर अक्षरा सिंह का गाना ‘मां तू सहारा देना’ यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

अक्षरा के फैन्स और माता रानी के भक्त गाने की कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलम यह है कि दो दिनों के भीतर ही गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं।

भोजपुरी देवी सॉन्ग ‘मां तू सहारा देना’ को अक्षरा सिंह नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है। गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। इसका शानदार म्यूजिक अविनाश झा ने दिया है। गाने में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने भक्ति में लीन गाना गाते हुए नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें… तेजस्वी यादव ने जारी किया आरएलडी का घोषणा पत्र, जानें क्या है खास बिहार के लिए

अक्षरा सिंह के फैन्स उन्हें महाष्टमी और महानवमी की बधाई देने के साथ उनके गाने की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-अक्षरा जी मां दुर्गा आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह, क्या शानदार गाना है अक्षरा जी, मां दुर्गा आप पर सदैव आशीर्वाद बनाए रखें।

अक्षरा का भोजपुरी देवी गीत भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को भी 9 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। गाने में अक्षरा सिंह मां दुर्गा के सामने विनती करते नजर आ रही हैं।

देश दुनिया की ताजात रीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button