उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा का नया रूट जारी

लखनऊ: रालोद के भाजपा से संभावित गठबंधन के बीच उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा में कटौती की गई है। उनकी यात्रा का उत्तर प्रदेश में संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अब राहुल की यात्रा यूपी में 16 से 21 फरवरी तक (छह दिन) रहेगी। इसमें चार दिन की कटौती की गई है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं और छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय उत्तर प्रदेश में घटाया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 से 21 फरवरी तक रहेगी उत्तर प्रदेश में, पहले 26 फरवरी तक रहनी थी।

उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फ़रवरी को अमेठी पहुंचेगी। अमेठी लोकसभा के गौरीगंज में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगें। अवस्थी ने बताया कि यह यात्रा 20 फरवरी को रायबरेली और लखनऊ पंहुचेगी। लखनऊ में रात्रि विश्राम होगा। 21 फ़रवरी को लखनऊ से उन्नाव पहुंचेगी। उन्नाव शहर और शुक्लागंज होते हुए कानपुर में प्रवेश करेगी। कानपुर से हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचकर मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जायेगी।

Related Articles

Back to top button