BREAKING NEWSPolitical News - राजनीतिState News- राज्यTOP NEWSउत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ने 8वें राज्यपाल के रूप ली शपथ

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ने 8वें राज्यपाल के रूप ली शपथ

देहरादून: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज बुधवार को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली।गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एसएस संधु ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत)  गुरमीत सिंह के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

राजभवन पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव एसएस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार संत, जिलाधिकारी डा. आरराजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button