मनोरंजन

TV : अब मैं अपनी आंखें खोलकर सो सकता हूं : नमिश तनेजा

प्रत्येक अभिनेता को ऐसी दिलचस्प भूमिकाएं करने में आनंद मिलता है जो उन्हें एक अभिनेता के रूप में विकसित करने में मदद करती हैं। दंगल टीवी के ऐ मेरे हमसफ़र में वेद की भूमिका निभाने वाले नमिश तनेजा भी इस समय एक दिलचस्प भूमिका निभा रहे हैं। शो में घटनाओं का बहुत मजेदार मोड़ देखा जा रहा है।

वेद का दिल टूट सा जाता है

जब हमें लगा कि वेद और विधी आखिरकार प्यार में पड़ गए हैं और चीजें उनके लिए सहज हो जाएंगी, विधी चट्टान से गिर जाती है। वेद का दिल टूट सा जाता है, वह अपना दिमाग़ी संतुलन खो देते है और वानस्पतिक अवस्था में चले जाता है। हालाँकि प्रतिभा देवी बहुत कोशिश करती हैं वेद को वानस्पतिक अवस्था से बाहर लाने की लेकिन वह असफल है।

यह भी पढ़े:- विपक्ष के चक्रव्यूह में फंसे इमरान – Dastak Times 

मुझे अपने अभिनय कौशल को निखारना पड़ा

इस दृश्य के बारे में बोलते हुए नमिश तनेजा कहते हैं, “इस भाग को निभाना बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा। मुझे अपने अभिनय कौशल को निखारना पड़ा ताकि मैं अपनी आंखों के माध्यम से अपने पात्र को चित्रित कर सकूँ। कई बार ऐसा हुआ जब मुझे अपनी आँखें लंबे समय तक खुली रखनी पड़ीं जो कि बहुत ही मुश्किल था। इस दुःख को चित्रित करना, जिससे वेद गुजर रहा है, एक समृद्ध अनुभव रहा है। वास्तव में मैंने अपनी आंखें खोलकर सोने की कला लगभग सीख ली है। ”

क्या वेद ये समाज पाएंगे की वह विधी नहीं कोई और व्यक्ति हैं जो विधी के जैसी दिखती हैं। इस दृश्य को देखने के लिए दंगल टीवी के ऐ मेरे हमसफर को देखें।

https://youtu.be/Zke29EfWx5c

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button