ब्रेकिंगमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश के गुना में आग लगने के मामले में नौ झुलसे

गुना/भोपाल : मध्य प्रदेश के गुना जिले के राधौगढ़ ब्लॉक स्थित बिदोरिया गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगा लेने की घटना में परिवार के 9 लोग झुलस गए, जिसमें पांच की हालत गंभीर है, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांकेतिक तस्वीर

मिली जानकारी के अनुसार कल घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी दौरान घर के एक सदस्य ने पेट्रोल डाल का आग लगा लिया। इस घटना में 9 लोग झुलस गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक 5 वर्षीय बालक भी शामिल है। घटना की जानकारी किसी तरह राधौगढ़ थाना पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और घायलों को राधौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से 5 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गुना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घायलों में 60 वर्षीय शांति बाई, बंटी, जितेंद्र, धर्मेंद्र, शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि घर में लंबे समय से पारिवारिक तनाव और विवाद चला आ रहा था। इसी दौरान घायलों में शामिल एक सदस्य पेट्रोल ले आया और विवाद इतना बढ़ा कि पेट्रोल के द्वारा आग लगा ली गयी। घर में 9 लोगों के जलने की भनक लगते ही ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button