टॉप न्यूज़फीचर्डबिहारब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बिहार चुनाव : पति जब अंदर गए तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया: नीतीश कुमार

औरंगाबाद (बिहार): विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है बिहार में सियासी पारा गर्माता जा रहा है। सत्ता और विपक्ष के नेताओं में आरोप-प्रत्योप का दौर तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर साधा निशाना।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जोरदार सियासी हमला बोला। उन्होंने बिना किसी के नाम लिए कहा कि पति (लालू) जब अंदर (जेल) गए तो पत्नी (राबड़ी देवी) को मुख्यमंत्री बना दिया, लेकिन महिलाओं के विकास के लिए कुछ नहीं हुआ।

औरंगाबाद के रफीगंज और गया के शेरघाटी में अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के शासनकाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पति-पत्नी के राज में क्या होता था, सबको मालूम है। लेकिन जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला तब कानून का राज कायम किया। सभी क्षेत्रों में काम हुआ।

यह भी पढ़े— कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी पर सीएम शिवराज चौहान बैठे मौन उपवास पर 

मुख्यमंत्री ने कहा, उस समय कितने तरह के अपराध होते थे? क्या-क्या नहीं होते थे, शाम होते लोग घर से बाहर नहीं निकलना चाहता थे। लेकिन जब हमलोगों को काम करने का मौका मिला तो सभी क्षेत्रों में काम हुआ।

उन्होंने चारा घोटाला में लालू के जेल जाने के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा, पति जब जेल गए तो पत्नी को बैठा दिया। लेकिन महिलाओं के लिए कुछ किया क्या। जब हमलोग आए तो पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी की उपेक्षा नहीं की। हाशिये के तबके के लिए विशेष काम हुआ। आज बिहार के काम की चर्चा देश ही नहीं, दुनियाभर में हो रही है और कुछ लोग उसमें खोट निकालने में लगे हैं।

उन्होंने कहा, महिला सशक्तीकरण पर बल दिया। अल्पसंख्यकों के लिए काम किया। बेटियों को साइकल दी तो उनका आत्मविश्वास बढ़ा। हमने बिना भेदभाव के हर तबके के विकास के लिए काम किया है। महिलाओं को बराबर का अवसर दिया।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button