उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंगलखनऊ

कोरोना: लखनऊ में राहत, कोई नया केस नहीं

यहां 79 कोरोना मरीज हुए ठीक

लखनऊ (राघवेन्द्र प्रताप सिंह) : प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कोरोना से महाजंग के बाद राहत भरी खबर आ रही है। जिसमें एक दिन में सबसे ज्यादा 79 कोरोना मरीजों के ठीक होने की पुष्टि हुई है। इन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव आई है। इसके बाद सभी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इंटीग्रल अस्पताल में भर्ती 45 मरीजों, जबकि इरा अस्पताल में भर्ती 34 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

राजधानी में नहीं आया कोई नया पॉजिटिव केस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीएमओ के ने बताया कि शहर में आज कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया है। पॉजिटिव सिर्फ वही मामले हैं, जो दोबारा रीटेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। मंगलवार को लखनऊ में पांच नए मामलों की पुष्टि हुई थी। उससे पहले यानी सोमवार को यहां कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक लखनऊ में 231 कंफर्म केस की पुष्टि हो चुकी है।

लखनऊ में अब बचे हैं केवल 80 मरीज

241 कंफर्म केस में से 71 को पहले अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और जबकि आज 79 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 80 रह गई है। वहीं, यूपी में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने योगी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में 118 नए मामलों के साथ मरीजों की संख्या 2 हजार 880 तक जा पहुंची है।

यूपी में अब तक 56 लोगों की मौत

यूपी में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 गाजियाबाद में, एक मौत- मैनपुरी, झांसी, बिजनौर, कानपुर देहात गाजियाबाद, अमरोहा, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर में, लखनऊ में 7, मेरठ में 7, मुरादाबाद में 7, फिरोजाबाद में 3, वाराणसी में 1, आगरा में 16, कानपुर नगर में 5, अलीगढ़ में 1, मथुरा में 4 और श्रावस्ती में 1 लोग जान गांव चुके हैं।

Related Articles

Back to top button