टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगव्यापार

तेल विपणन कंपनियों ने लगातार चौदहवें दिन नहीं बढ़ाए तेल के दाम

नयी दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को लगातार चौदहवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपये और डीजल का 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।सात दिसम्बर तक लगातार छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपये और डीजल की 1.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर से कच्चा तेल कुलांचे भर रहा है। यह प्रमाण है कि दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियां तेज होने लगी है। कोविड-19 वैक्सिन के सफल होने की खबरों के बीच पहले से ही कच्चा तेल उत्पादक देशों के बीच सरगर्मी बढ़ गई है।

इससे इसकी कीमतों पर असर पड़ा और यह बीते फरवरी के स्तर पर आ गया है। सिंगापुर में भी इस सप्ताह कारोबार के बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में तेजी दर्ज की गई। यह 0.74 डॉलर बढ़ कर 49.10 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड के दाम में 0.76 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी दिखी। उस समय इसका भाव 52.26 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था।

यह भी पढ़े:- शादी का जश्न मना रहे युवकों की कार गिरी खाई में, चार की मौत – Dastak Times 

आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे…

 

 

पेट्रोल

डीजल

दिल्ली

83.71

73.87

मुंबई

90.34

80.51

चेन्नई

86.51

79.21

कोलकाता

85.19

77.44

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

 

Related Articles

Back to top button