अपराधआगराउत्तर प्रदेशराज्य

साथ सुबह टहलने जाने वाली महिलाओं उर्मिला को आवाज दी, जिसके बाद सब चौक गए

आगरा : थाना एत्माद्​दौला के मोती महल क्षेत्र में गुरुवार देर रात घर में लूटपाट के बाद वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उर्मिला  का शव लहूलुहान हुआ फर्श पर पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए।

मोती महल निवासी उर्मिला (60) घर में अकेली रहती थी। उसके चार बच्चे है जो शादी के बाद अलग-अलग रहते हैं। पति की मृत्यु हो गई थी। स्वजनों ने बताया कि उर्मिला घर भैंस रखती थी। कल ही उसे बेचा था। उसके 48 हजार रुपए घर पर रखे हुए थे। रात में सोते समय उसकी हत्या कर दी गई।

जब महिलाओं ने दी आवाज़ 

सुबह पड़ोसियों ने उसका गेट खुला देखा। उसके साथ सुबह टहलने जाने वाली महिलाओं उर्मिला को आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वह घर में अंदर गई तो देखा फर्श पर लहूलुहान हुई उर्मिला पड़ी थी।उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भी पहुंच गए।पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी सिटी रोहन प्रमोद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या के साथ-साथ लूट का दिखाई दे रहा है।मृतक महिला के स्वजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही टीम गठित कर इसका खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े:- सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया हंगामा – Dastak Times 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button