State News- राज्यस्पोर्ट्स

ओलंपिक : तीसरे दिन ये रहेगा भारत का शेड्यूल, मनु भाकर पर होगी सबकी निगाह

स्पोर्ट्स डेस्क : रविवार के दिन टोक्यो ओलंपिक-2020 भारत के लिए अहम दिन रहेगा. निशानेबाजी में मैडल झटकने का अवसर होगा जिसके लिए हॉकी, टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी भारतीय प्लेयर किस्मत आजमाते दिखेंगे. स्टार मुक्केबाज मैरीकॉम और रियो सिल्वर मेडलिस्ट शटलर पीवी सिंधु व जी साथियान भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. कल यानि 25 जुलाई को मैदान में कई दिग्गज रहेंगे.

ओलंपिक में रविवार का शेड्यूल

निशानेबाजी

सुबह 05:30 बजे : (महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन)- यशस्विनी सिंह देसवाल और मनु भाकर

सुबह 06:30 बजे: स्कीट पुरुष क्वालिफिकेशन- पहला दिन (मैराज अहमद खान व अंगद वीर सिंह बाजवा)

सुबह 07: 45 बजे : निशानेबाजी (महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल)

सुबह 09:30 बजे: पुरुष (10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन)- दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार.

दोपहर 12 बजे : पुरुष (10 मीटर एयर राइफल फाइनल)

जिम्नास्टिक

सुबह 06 : 30 बजे परिणिति नायक क्वालिफिकेशन में उतरेंगी.

नौकायन

सुबह 6:40 बजे: लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स रेपचेज (भारत)

बैडमिंटन

सुबह 7: 10: पीवी सिंधु बनाम के. पोलिकारपोवा (इजरायल)

टेनिस

सुबह 7:30 बजे से शुरू –

महिला युगल पहला दौर : सानिया मिर्जा व अंकिता रैना बनाम लिडमयला व नादिया किचनोक (यूक्रेन)

सेलिंग

सुबह 08:35 बजे: महिला वन पर्सन डिंघी – लेजर रेडियल (पहली रेस, दूसरी रेस) नेत्रा कुमानन

सुबह 11:05 बजे: पुरुष वन पर्सन डिंघी- लेजर (पहली रेस, दूसरी रेस) भारत विष्णु सरवनन

टेबल टेनिस

सुबह 10:30 बजे: पुरुष एकल दूसरा दौर: जी साथियान बनाम लाम सियु हांग (हांगकांग)

दोपहर 12:00 बजे: महिला एकल दूसरा दौर: मनिका बत्रा बनाम मारग्रेटा पेसोत्सका (यूक्रेन)

बॉक्सिंग

दोपहर 01:30 बजे: 51 किग्रा शुरुआती राउंड 32 मैच (एमसी मैरीकॉम बनाम हर्नांडिज गार्सिया (डोमिनिका गणराज्य)

दोपहर 03:06 बजे : 63 किग्रा शुरुआती राउंड 32 मैच (मनीष कौशिक बनाम ल्यूक मैकोरमैक) (ब्रिटेन).

हॉकी

दोपहर 03:00 बजे: पुरुष पूल-ए मैच (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया)

स्विमिंग

दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट: महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक: पहली हीट – माना पटेल

शाम 4 बजकर 26 मिनट: पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक: तीसरी हीट – श्रीहरि नटराज

Related Articles

Back to top button