अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

PAK चुनाव में मुस्ल‍िमों के बीच अपना जादू चलाने को तैयार ये हिंदू महिला

25 जुलाई को पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। आये दिन ही आम चुनावों को लेकर कोई न कोई खबर आती रहती है। जिसके बाद एक और बड़ी खबर सामने आयी है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से पहली बार एक हिन्दू महिला जुलाई में होने वाले आम चुनावों में अपनी किस्मत को आजमाने वाली हैं।

मुस्लिम देश पाकिस्तान में पहली बार अल्पसंख्यक समुदाय की हिन्दू महिला चुनाव लड़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करेगी। जानकारी के लिए बता दे चुनाव लड़ने वाली ये महिला 31 वर्षीय हैं और इसका नाम सुनीता परमार हैं। ये महिला मेघवार समुदाय से आती हैं। सुनीता परमार ने पाकिस्तान के थारपरकर जिले से सिंध असेंबली निर्वाचन क्षेत्र पीएस-56 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दर्ज किया हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सबसे ज्यादा हिन्दू पाकिस्तान के इसी जिले सिंध असेंबली में निवास करते हैं। पूर्ण रूप से आत्मविश्वास से सराबोर सुनीता परमार ने कहा है कि “मैंने चुनाव लड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि पूर्व की सरकारें उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से किए गए वायदों को पूरा करने और उनका जीवन स्तर सुधारने में असफल रहीं रही हैं। सुनीता का चुनाव लड़ने के पीछे का कारण क्षेत्र की सारी मुसीबतों पर काम करना है।

सुनीता परमार का ये भी कहना हैं कि “उनके इलाके में काफी ज्यादा दिक्कत है। महिलाओं को पानी के लिए कई किलोमीटर दूर तक पैदल चल कर जाना पड़ता हैं। इतना ही नहीं सुनीता हर महिला को अपने अध‍िकारों के प्रति जागरूक भी करना चाहती हैं। सुनीता यह भी कहा कि , “पिछली सरकारों ने इस इलाके के लिए कुछ भी नहीं किया। 21वीं शताब्दी में रहने के बावजूद महिलाओं के लिए मूल स्वास्थ्य सुविधाएं और शैक्षणिक संस्थान नहीं है। उन्हें जीत का पूरा भरोसा है। इलाके के लोग उनका जरूर साथ देंगे।”

Related Articles

Back to top button