टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

राजौरी: राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर शनिवार सुबह पाकिस्तान ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की। इसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हो गया।

भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी फिलहाल जारी है।

शनिवार सुबह पाकिस्तान सेना ने जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर बसे लाम सेक्टर में भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार के गोले भी दागे।

यह भी पढ़े: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के घर एनसीबी का छापा, ड्रग बरामद 

भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब दिया। पाकिस्तान की गोलाबारी में भारतीय सेना के दो जवान गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के दौरान हवलदार पाटिल संग्राम शिवाजी ने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य नायक रैंक के जवान का उपचार अभी अस्पताल में जारी है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button