अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी दादा पर चढ़ा शादी का खुमार, 110 साल की उम्र में की चौंथा निकाह, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली: शादी एक ऐसा बंधन होता है, जिसमें लोग अपने साथी के साथ बांधते है। दरअसल शादी को लेकर पाकिस्तान से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जी हां आपको बता दें कि उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के मनसेहरा शहर में 110 साल के एक व्यक्ति ने 55 साल की महिला से शादी की।

खैबर पख्तूनख्वा में 110 साल के एक शख्स का चौथी बार शादी करने का वीडियो वायरल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस शख्स का नाम अब्दुल हन्नान स्वाति है और इसने 55 साल की महिला से शादी की है। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा…

इतना ही नहीं बल्कि हैरानी की बात तो यह है कि इस शख्स के परिवार में 84 सदस्य हैं। उनके 12 बेटे और इतनी ही बेटियां थीं है। इसके अलावा कई भतीजी और भतीजे भी हैं। आप जानकर हैरान होंगे कि उनका सबसे बड़ा बेटा 70 साल का है। इस जोड़े ने मनसेहरा जिले की एक मस्जिद में शादी की। शादी में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दुल हनान स्वाति मानसेहरा के ग्रथली जूरी इलाके का रहने वाला है। ये उनकी चौथी शादी है। स्वाति का सबसे बड़ा बेटा 70 साल का है। परिवार में 84 सदस्य हैं। उनका निकाह एक स्थानीय मस्जिद में कराया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Related Articles

Back to top button