BREAKING NEWSLucknow News लखनऊPolitical News - राजनीतिState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

भाजपा सांसद और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव

भाजपा सांसद और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोरोना का कहर जारी है कल कैबिनेट मंत्री मोहसीन रजा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी और आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे पंकज सिंह जोकि नोएडा से विधायक भी हैं। उनकी कोरोना जांच भी पॉजिटिव आई है।

https://twitter.com/PankajSinghBJP/status/1300845053586202625?s=20

 

यह जानकारी पंकज सिंह ने स्वयं अपने ट्विटर पर दी है उन्होंने लिखा है कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री मोहसिन रजा हुए कोरोना पॉजिटिव

भाजपा सांसद पंकज डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में हुए भर्ती है। कोरोना के इलाज के लिए पहले ही कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी अस्पताल में भर्ती है पहले वह एसजीपीजीआई भर्ती थे लेकिन कल उनको मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह अभी आइसोलेशन में हैं। जबकि कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ठीक हो चुके हैं। वहीं, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।

 

Related Articles

Back to top button