टेक्नोलॉजी

PDF फाइल को एडिट और पढ़ने के लिए ये ऐप्स करेंगी आपकी मदद

टेक डेस्क : हम सभी ने कभी न कभी PDF फाइल्स का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन सबसे ज्यादा समस्या इन्हें एडिट करने में आती है। हालांकि, PDF को एडिट करना मुश्किल तो है लेकिन नामुमकिन नहीं है। देखा जाए तो PDF को एडिटिंग के हिसाब से नहीं बनाया गया है। इसके लिए आपको स्पेशल सॉफ्टवेयर की जरुरत होगी। इसके लिए कई ऐप्स भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर कई ऐसी ऐप्स मौजूद हैं जिसके जरिए आसानी से एडिट किया जा सकता है। यहां हम आपको इन्हीं ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं। इनमें Office Suite, Xodo और PDFelement शामिल हैं। इनमें से कुछ ऐप्स PDF को पढ़ने में भी काम आती हैं। यह Ms office फाइल्स के साथ कंपेटिबल है। इसके जरिए यूजर्स PDF फाइल पर नोट्स, फ्री-फॉर्म टेक्स्ट, हाईलाइट, फ्रीहैंड राइटिंग, शेप जैसे टूल्स के इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर चाहें तो अपनी फोन स्टोरेज से फोटो भी ले सकते हैं। इसका प्रो वर्जन भी उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए आपको शुल्क देना होगा।

Related Articles

Back to top button