बिहारराज्य

राज्य के 20 जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, भागलपुर, गया, पूर्णिया समेत पूरे बिहार में आज तेल के दाम

पटना : बिहार के 20 जिलों में तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है। प्रदेश के सिवान, सहरसा, नवादा, नालंदा, गया, खगड़िया, भागलपुर, बांका जिलों में तेल के दाम गुरुवार को बढ़ा दिए गए। दूसरी और 16 जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आई है। इनमें मुजफ्फरपुर, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, जहानाबाद, लखीसराय शामिल हैं। औसतन राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम में 6 पैसे की बढ़त दर्ज की गयी है।

राजधानी पटना में तेल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम में 56 पैसे तो डीजल की कीमत में 52 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। मुजफ्फरपुर में डीजल और पेट्रोल के दाम में 3 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गयी है। राज्य के दो जिलों में तेल के दाम कल के दर पर स्थिर हैं। शिवहर और कटिहार में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button