फीचर्डराष्ट्रीय

PM मोदी बोले- कांग्रेस ने देश में सिर्फ सेना को लूटने का काम किया है

राफेल पर मचे हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है। साथ हीं कांग्रेस पर देश के रक्षा क्षेत्र को लूटने का आरोप लगाया है।

PM मोदी बोले- कांग्रेस ने देश में सिर्फ सेना को लूटने का काम किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के रक्षा क्षेत्र को हमेशा से लूटने का काम किया है। देश का रक्षा क्षेत्र कांग्रेस के लिए हमेशा फंडिंग का स्त्रोत रहा है। यही नहीं अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सेना के मनोबल को कमजोर करने का काम किया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों से सेना के मनोबल में गिरावट आई है। कांग्रेस के ही समय 40-50 के दशक के बीच जीप घोटाला हुआ। 80 के दशक में बोफोर्स का घोटाला हुआ। यही नहीं अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला भी कांग्रेस पार्टी के समय हुआ। कांग्रेस ने हमेशा से देश के रक्षा क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया है।

पीएम मोदी ने आगे ट्वीट में कहा कि कांग्रेस ने कभी सेना के मनोबल की चिंता नहीं की। उसने हमेशा सेना के पराक्रम पर सवाल उठाने का काम किया है। दरअसल राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले के बाद मोदी सरकार को जहां राहत मिली है वहीं कांग्रेस को झटका लगा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी भी राफेल डील की जांच के लिए सरकार से जेपीसी का गठन करने की मांग कर रही है।

दरअसल राफेल पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस ने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाया है। साथ ही सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालकर गुजारिश की है कि वह आपने आदेश में आई खामी को सही करने का प्रयास करे।

Related Articles

Back to top button