अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

Breaking : पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। डॉयल 112 के मुख्यालय पर आई कॉल में बदमाश ने यह धमकी दी है। मामले की जांच सर्विलांस डीसीपी दक्षिण को सौंपते हुए कॉल करने वाले की लोकेशन व धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। साथ ही पुलिस कमिश्नर की सुरक्षा को भी पुख्ता किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के 112 नम्बर पर आई कॉल

जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर डी. के. ठाकुर को जान से मारने की धमकी भरा कॉल सोमवार को पुलिस मुख्यालय के 112 नम्बर पर आई कॉल से दिया गया। कॉल रिसीव करने वाले कर्मी ने पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी के बारे में जैसे ही सुना उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मुख्यालय प्रभारी सहित अन्य आलाधिकारियों को इस धमकी के बारे में जानकारी दी।

पुलिस कमिश्नर की बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस कमिश्नकर डीके ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकी के बारे में जैसे ही पुलिस विभाग को सूचना मिली, महकमे में हड़कम्प मच गया। यह जानकारी आलाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर को देते हुए उनकी सुरक्षा बड़ा दी गई है।

कॉलर की लोकेशन दिल्ली की मिली।

धमकी भरा कॉल करने वाले की आनन-फानन सर्विलांस से जानकारी जुटाई गई तो लोकेशन दिल्ली की मिली। प्रकरण की जांच डीसीपी ​दक्षिण को सौंप गई है। इस मामले में शासन स्तर पर कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं और जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजकर कार्यवाही किए जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़े:- अफगानिस्तान में लगातार हो रही आतंकी हमलों में 28 नागरिकों की मौत – Dastak Times 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button