अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित चोर चकमा देकर पुलिस कस्टडी से फरार

 काफी खोजबीन के बाद पुलिस को नहीं मिली सफलता 

उरई: एक दर्जन से अधिक चोरी जैसे मामलों में बांछित चोर पुलिस को चकमा देकर पुलिस कस्टडी से भाग निकला और जव पुलिस को इसकी जानकारी हुयी तो सारी रात पुलिस ने इसकी खोज की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। और पुलिस सिर्फ हाथ मलती रह गयी। 

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा व थाना सिरसा कलार के अंतर्गत मुन्ना लखानी नाम के एक शातिर चोर का नाम पुलिस रिकोर्ड में 8 नम्वर रजिस्टर में चोरी जैसी अपराधो में दर्ज है। बताया जाता है कि सिरसा कलार सहित अन्य क्षेत्रीय इलाकाई में इसने कई चोरियों को अंजाम दिया और पुलिस रिकोर्ड में इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। बीती शाम भी पुलिस ने एक जगह चोरी हुयी घटना के संवंध में इसको गश्त के दौरान मस्जिद के पीछे से पकड़कर हवालात में डाल दिया था।

बताया जाता है कि रात्रि के समय इसने रात में खाना खाकर लघुशंका आने का बहाना बनाया तभी पुलिस ने इसे हवालात से बाहर निकाला और यह मौका पाकर थाने के बगल वाले नाले में कूदकर भाग निकला। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली बैसे ही सारी रात पुलिस ने इसकी खोजबीन की गयी। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। और पुलिस हाथ मलती रह गयी।

इस संवंध में सिरसा कलार थाना प्रभारी सौरभ सिंह का कहना है कि लाखडाउन के चलते पूरी रात उनकी ड्यूटी कालपी व् आटा टोल टैक्स पर रहती है। थाना क्षेत्र में सौर ऊर्जा प्लेट की चोरी, प्राइमरी स्कूल का गैस सिलेंडर, बैटरी जैसी छोटी-मोटी चोरियां चोरियां हो गयी थी। इसी के शक में कल शाम को पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मस्जिद के पीछे से पकड़ लिया था लेकिन वह भाग गया। पुलिस उसकी लगातार तलास कर रही है। जल्द ही बह पकड़ा जायेगा

Related Articles

Back to top button