उत्तर प्रदेश

मास्क बांटकर जागरूक कर रहे थानाध्यक्ष


असंद्रा, बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही का आदेश है। उनके प्रत्येक आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिये असंद्रा थाना प्रभारी अमर सिंह की दिन रात की मेहनत का नतीजा ही है की असंद्रा थाना क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था का बोलबाला है। अपने हमराही जवानो और अनुभव के धनी दीवान शिव कुमार के साथ लगातार गश्त करके पुलिस अधीक्षक की कोरोना के खिलाफ जारी जंग में कोई भी रूकावट नहीं आने दे रहे है। अपनी पुलिस टीम का लगातार उत्साह वर्धन करते हुऐ 18 घंटे की ड्यूटी का निर्वहन करने में कोई कमी नहीं आने दी। इसी क्रम में रविवार को जारी गश्त के साथ लोगो को जागरूक करते हुऐ उन्होंने मास्क वितरण भी किया।

वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार शुक्ला को मास्क भेट करने के साथ लोगो को अपने अख़बार के माध्यम से लोगो लॉकडाउन का पालन करने की गुजारिश की। उन्होंने यह भी अवगत कराया की पुलिस अधीक्षक का सख्त आदेश है की अगर कोई व्यक्ति बिना मुँह ढके घूमता पाया गया तो उस पर एक हज़ार रूपये का जुर्माना लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button