उत्तर प्रदेशप्रयागराज

नेपाल में सम्मानित हुई प्रयागराज की साहित्यकार

काठमांडू: पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग द्वारा आयोजित लेखक मिलन शिविर और सम्मान समारोह, जनकपुर धाम, नेपाल में प्रयागराज की साहित्यकार एवं वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ विमला व्यास को “श्री महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इसी मौके पर डॉ विमला व्यास के बहुचर्चित काव्य संग्रह “अनहद बाजे- वीणा मन की ” का विमोचन माँ सीता की जन्मभूमि, जनकपुर धाम, नेपाल में किया गया। डॉ व्यास ने भारत-नेपाल मैत्री सम्बंधों को और मजबूत बनाने हेतु “प्रेम और सद्भावना ” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दूसरा दिन सौभाग्य से परम श्रद्धेय रामधारी सिंह दिनकर जी का जन्मदिन था। डॉ विमला व्यास ने काव्य गोष्ठी के दौरान अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिनकर जी की अद्भुत रचना “रश्मिरथी” के तृतीय सर्ग का वाचन किया और अपनी कविता भी पढ़ी।

साथ ही त्रिदिवसीय कार्यक्रम के एक सत्र का संचालन एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देने का कार्य भी विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ व्यास द्वारा संपादित किया गया। तीसरे दिन जलेसर, नेपाल के मेयर सुरेश शाह सुनार ने जलेसर महादेव के मंदिर प्रांगण में सभी विद्वानों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया। उसी दिन नेपाल के प्रसिद्ध संस्कृत विद्यालय, मटियानी में आचार्यों द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया!

कुल मिलाकर डॉ विमला व्यास ने विदेश की धरती पर जाकर सिर्फ़ अपने शहर व प्रदेश का ही नहीं बल्कि अपने महान देश “भारत” का परचम लहरा दिया है।

Related Articles

Back to top button