टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में उठा निवार तूफान, पूर्वी मप्र में हो सकती है बारिश

बंगाल की खाड़ी में उठा निवार तूफान, पूर्वी मप्र में हो सकती है बारिश

भोपाल: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो गया है। इसका नामकरण ‘निवार” किया गया है। तूफान के बुधवार को तमिलनाडू के तट पर टकराने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इसके प्रभाव से पूर्वी मप्र में बुधवार-गुरुवार को बारिश हो सकती है। शेष क्षेत्र में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि 28 नवबंर के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ेगी।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि निहार तूफान बुधवार को तमिलनाडू के तट पर टकराएगा। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के अलावा पूर्वी मप्र में बुधवार से दिखने लगेगा। इसके बाद बादल छाएंगे और बारिश भी होगी।

यह भी पढ़े:- लाहौल व कुल्लू में बर्फबारी का दौर जारी, तापमान शून्य से नीचे लुढ़का – Dastak Times 

प्रेरित चक्रवात के कारण बदल रहा हवा का रुख

वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से हवा का रुख बदलने लगा है। इससे वातावरण में नमी बढऩे लगी है। इससे बुधवार को बादल छाने की संभावना है। इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उधर एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके असर से भी वातावरण में नमी बढ़ेगी और ठंड से राहत मिलेगी। 28 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे के बाद एक बार फिर सर्द हवा चलने के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button