राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दें।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी आज 74 वर्ष की हो गईं हैं। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़े: मारुति वैन और ट्रेलर में आमने-सामने हुई भिड़ंत में 4 चार की मौत, 11 घायल

इसके बाद से सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रही हैं। आज ही के दिन 1946 में उनका जन्म हुआ था।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button