उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिलखनऊ

प्रियंका ने खाली किया सरकारी बंगला, अब लोधी एस्टेट में रहेंगे BJP सांसद

लखनऊ, 30 जुलाई, दस्तक (ब्यूरो) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को नई दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित सरकारी बंगला खाली कर दिया है। प्रियंका गांधी को एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा गया था। प्रियंका गांधी ने इस महीने की शुरुआत में बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बाद बंगले से जुड़ी सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया था।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के संपदा विभाग निदेशालय ने प्रियंका गांधी को 1 जुलाई को एक महीने के अंदर बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। प्रियंका गांधी के बाद इस बंगले को BJP के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता अनिल बलूनी को दिया गया है। खबरों के मुताबिक, अब प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने रिश्तेदार के घर ‘कौल निवास’ में शिफ्ट हो सकती हैं। 2022 में राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी अपना समय यहीं बिताएंगी।

Related Articles

Back to top button