अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव की गोलियों से भूनकर हत्या

लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव की गोलियों से भूनकर हत्या

लखनऊ: लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में आये दिन इस तरह की वारदातों को बेखौफ बदमाश अंजाम दे रहे है। आपको बता दें कि पीजीआइ थानाक्षेत्र में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि दो स्कॉर्पियों कार से महिला समेत लगभग आधा दर्जन लोग प्रॉपर्टी डीलर से मिलने पहुंचे। इस दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। सभी ने दुर्गेश को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच उसे गोली मार दी। 

दुर्गेश यादव को गंभीर हालात में ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस घटना के पीछे प्रापर्टी विवाद बता रही है।

यह भी पढ़े: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रदेश भर के हुक्का बार पर लगी रोक

जानकारी के अनुसार मामला पीजीआइ थाना क्षेत्र में वृंदावन कालोनी सेक्टर-14 का है। यहां नहर किनारे गृह विभाग में तैनात अजय कुमार सिंह के घर पर पांच-छह लोग किराए पर रहते हैं। मूलरूप से गोरखपुर निवासी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव (32) भी साथ में किराए पर ही रहते थे।

सूत्रों के बताया कि सुबह लगभग 8:30 बजे दो स्कॉर्पियों कार से महिला समेत पांच-छह लोग दुर्गेश को खोजते हुए आए। पहले उन सबके बीच किसी बात पर विवाद हुआ। उसके बाद सब लोग बाहर आ गए। इसी दौरान कहासुनी के बाद एक ने दुर्गेश के पेट में गोली मार दी।

एसीपी कैंट बीनू सिंह के मुताबिक, दुर्गेश मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है। लेनदेन के विवाद में गोली मारे जाने की बात सामने आई है। संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए आसपास के सीसी कैमरे खंगाले जा रहे है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में यह पहला मामला नहीं है जहां बेखौफ बदमाशों ने किसी को मौत के घाट उतार दिया इससे पहले भी हरदोई, आगरा में एक साथ तीन—तीन लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button