BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयState News- राज्यTOP NEWSपंजाबफीचर्ड

पंजाब के सीएम ने दो किसानों की मौत पर 5-5 लाख सहायता की घोषणा की

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को दो किसानों — गुरजंत सिंह और गुरबचन सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया। इन दो किसानों की मौत नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान हुई थी।

मुख्यमंत्री ने किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जफरउल्लाह जमाली का निधन 

पंजाब मानसा जिले के बछोना गांव के किसान गुरजंट सिंह की दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि मोगा जिले के भिंडर खुर्द गांव के गुरबचन सिंह (80) की बुधवार को मोगा में ही विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button