
पीवीवीएनएल ने लागू की नो-कट विंडों व्यवस्था, बैलेन्स कम होने पर नहीं कटेगी बिजली
Meerut News : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड यानी (पीवीवीएनएल) ने अपने उपभोक्तओं की सुविधा के लिए नो-कट विन्डों की व्यवस्था लागू की है। जिसके अन्तर्गत शाम 6 बजे से प्रातः 8 बजे तक तथा सार्वजनिक अवकाश और रविवार के दिन बैलेन्स कम या नकारात्मक होने पर बिजली नही कटेगी। इसके अलावा पिछले एक पखवाड़े में यानी 24 अप्रैल 2026 से 4 मई 2026 तक कुल 9485 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिनमें से 8667 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। पीवीवीएनएल ने पारदर्शिता और बेहतर सेवा के लिए 1912 हैल्पलाइन और यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप की सुविधा का उपयोग करने की अपील की है। बैलेन्स सकारात्मक बनाए रखने पर बिजली दरों में दो प्रतिशत की विशेष छूट का प्रोत्साहन किया है।
प्रीपेड/स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए किया जागरूक
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सभी 14 जनपदों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की सुविधाओं और नियमों के बारे में जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से विशेष मेगा कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 14 जनपदों में आयोजित विशेष मेगा कैम्प अत्यन्त सफल रहे हैं।
स्मार्ट ऐप और वेबसाइट से रिचार्ज की अपील
उपभोक्ताओं से अपील है कि वे रिचार्ज केवल अधिकारिक माध्यमों यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप, अधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डिजीटल भुगतान प्लेटफार्म से ही करे किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता विद्युत हैल्पलइन नं0 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
बैलेंस खत्म होने पर 30 दिन नहीं कटेगी बिजली
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सेवा और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु बैलेन्स समाप्त होने पर घरेलू 01 किलो वाट तक के उपभोक्ताओं की बिजली 30 दिनों तक नहीं कटेगी। इसके अतिरिक्त घरेलू 01 किलो वाट से अधिक एवं 2 किलो वाट तक के उपभोक्ताओं को 3 दिन अथवा 200 का (जो बाद मे हो) इमरजेंन्सी केडिट दिया जाएगा। अन्य सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बैलेन्स समाप्त होने पर 3 दिनों का इमरजेंसी क्रेडिट पीरियड मिलेगा। उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के माध्यम से अपना बैलेन्स चेक करते रहें और समय पर रिचार्ज कराऐं।



