पीवीवीएनएल मेरठ ने की विद्युत दुर्घनाओं को रोकने के लिए तकनीकी दक्षता बढ़ाने की पहल
लाईनमैन एवं टी0जी0-2 कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।
Meerut News : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० मेरठ के तत्वावधान में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र ठिकौली मवाना मे टीजी-2 एवं लाईनमैन कर्मचारियों के लिए, विशेष प्रशिक्षण कार्यकम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, उपकेन्द्र पर कार्यों की सुरक्षित प्रक्रिया तथा विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक कर्मचारी को जागरूक करना था।
अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं के बारे में बताया
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष महोदय उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लखनऊ एवं प्रबन्ध निदेशक पीवीवीएनएल के निर्देशानुसार किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कर्मचारियों को विद्युत उपकेन्द्रों पर कार्य करते समय, अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, विद्युत उपकरणों के रख-रखाव, सुरक्षा किट के प्रयोग तथा आपातकलीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा किट के उपयोग, ट्रांसफार्मर की सुरक्षा तथा विद्युत उपकरणों के सुरक्षित संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कर्मचारियों को ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा की जानकारी दी
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा, विद्युत लाईनों के रख-रखाव, उपकेन्द्र संचालन की तकनीकी बारिकियों एवं आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने यह भी बताया की नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की कार्यकुशलता एवं आत्मविश्वास को बढाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
विद्युत कार्यों के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को विद्युत कार्यों के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई साथ ही यह भी बताया गया कि नियमित प्रशिक्षण से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर इं० अभिषेक श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता (मुख्यालय), इं० माज अधिशासी अभियन्ता मेरठ, इं० कुमार विकल्प अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड हस्तिनापुर, इं० अनिल कुमार अधिशासी अभियन्ता विद्युत परीक्षण खण्ड, मेरठ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।



