टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगमनोरंजन

पोर्नोग्राफी के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार

मुबंई : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि राज कुंद्रा पर कुछ विशेष एप्लीकेशन के मार्फ़त पोर्नोग्राफी वीडियो/फ़िल्म प्रसारित करवाने का आरोप है।

क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में शुक्रवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। अभी जांच जारी है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस साल फरवरी में मुंबई क्राइम ब्रांच में पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाए जाने का केस दर्ज करवाया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ये फिल्में बनाकर कुछ ऐप्स के जरिए पब्लिश की जाती हैं। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस ने अपनी जांच शुरू की।

हमारे पास ठोस सबूत- मुंबई पुलिस

कमिश्नर ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि इस रैकेट में राज कुंद्रा मेन सरगना है। पुलिस को उनके खिलाफ कई ठोस सबूत हासिल हुए। जिसके बाद सोमवार को उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी और जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक सबसे पहले सॉफ्ट पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा का महाराष्ट्र साइबर सेल ने स्टेटमेंट लिया था। सेल ने इसी साल 26 मार्च को इसी मामले में एकता कपूर का भी स्टेटमेंट लिया गया था।

ये एक्ट्रेस दे चुकी हैं स्टेटमेंट

इससे पहले शेर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने महाराष्ट्र साइबर सेल को स्टेटमेंट दिया है कि उन्हें Adult Industry में लाने वाला राज कुंद्रा है। उसने शेर्लिन चोपड़ा को हर प्रोजेक्ट के लिए 30 लाख रुपये का पेमेंट किया है। शेर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ ऐसे करीब 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं।

Related Articles

Back to top button