राज्य

झारखंड में कोरोना के 79 सक्रिय मरीजों में सबसे अधिक 42 रांची में

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय 79 मामले में 42 मामले रांची में हैं। जबकि जिले में चार मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85791 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 84160 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस दौरान कोरोना से पांच लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत मंगलवार सुबह तक राज्य में कोरोना के चार नए केस मिले हैं।

राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 348198 हो गयी है। राज्य में कुल 14654787 सैंपल की जांच की गयी है। जबकि राज्य में कोरोना के 342986 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5133 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button