मनोरंजन

रणवीर शौरी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

रणवीर शौरी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुंबई: फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।

रणवीर शौरी का ट्वीट

‘मैं टेस्ट में कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लक्षण बहुत हल्के हैं और मैंने खुद को क्वॉरेंटीन कर लिया है।’

रणवीर की इस पोस्ट के बाद फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। रणवीर शौरी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। जिस्म, लक्ष्य, ट्रैफिक सिग्नल, सिंह इज किंग, एक था टाइगर, बॉम्बे टॉकीज, सोनचिरैया, अंग्रजी मीडियम आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले रणवीर शौरी जल्द ही फिल्म ‘मुंबईकर’ में नजर आएंगे। लेकिन फिलहाल रणवीर शौरी कोरोना संक्रमित होने की वजह से क्वारंटीन है।

गौरतलब है रणवीर से पहले बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अमिताभ बच्चन, कनिका कपूर, मोरानी परिवार, नीतू कपूर आदि शामिल हैं। फिलहाल देश में कोरोना महामारी के मामले बेशक कम हुए हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं हैं।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: बिग बॉस 14 को लेकर काम्या पंजाबी ने दिया बयान, कहीं नराज न हो जाये सलमान – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button