BREAKING NEWSCrime News - अपराधState News- राज्यTOP NEWSझारखण्डफीचर्डमहाराष्ट्र

हेमंत सोरेन रेप मामला: राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्‍ट्र के डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

रांची : राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाये गये दुष्‍कर्म के आरोप पर संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग ने महाराष्‍ट्र के डीजीपी से विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी है।

हेमंत सोरेन और सुरेश नागरे पर दुष्कर्म का केस

मुंबई की रहने वाली एक मॉडल ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और सुरेश नागरे नाम के एक अन्‍य व्‍यक्ति पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाते हुए 2013 में केस दर्ज कराया था। गुरुवार की शाम महिला आयोग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा कि इस मामले में महाराष्‍ट्र के डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

 माफिया से मिलकर हेमंत करा सकते हैं हत्‍याः निशिकांत दुबे

यह मामला इस साल जुलाई में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया था। आशंका जताई थी कि झारखंड के डीजीपी के साथ मिलकर दुष्‍कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की की हत्‍या करा सकते हैं।

उन्‍होंने गृह मंत्री अमित शाह और शरद पवार से भी ट्वीट पर कहा था कि एक बेटी की जान को खतरा है। माफिया से मिलकर उसकी हत्‍या करा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कथित बलात्कार के केस को फिर से खोलने की आवश्‍यकता जताई थी। मॉडल ने 2013 में इसे लेकर केस दर्ज कराया था लेकिन बाद में ‘समझौते’ के बाद इसे वापस ले लिया था।

यह भी देखे: चीन की फार्मा कंपनी खरीदेगी फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की 100 मिलियन डोज – Dastak Times 

भाजपा सांसद ने इस संबंध में महाराष्ट्र के गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था। इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्‍होंने कहा था कि एक मुख्यमंत्री के खिलाफ यह आरोप शर्मनाक है। मुंबई पुलिस को इस मामले को फिर से खोलना चाहिए और मामले की जांच करनी चाहिए।

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा, सांसद ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं। आपको 48 घंटे के भीतर कानूनी जवाब मिल जाएगा। कृपया अपने आचरण के अनुसार लोगों को गुमराह करना बंद करें।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button