ब्रेकिंगमनोरंजन

जाने-माने अभिनेता रवि पटवर्धन का 83 वर्ष की आयु में निधन

मुबंई: जाने-माने अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन हो गया। 83 वर्षीय अभिनेता ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। परिजनों ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। उन्हें मराठी और हिंदी फिल्मों में सशक्त और प्रभावी भूमिका के लिए याद किया जाएगा। रवि पटवर्धन के परिवार में पत्नी, दो बेटे और बेटी हैं।

रंगकर्मी और अभिनेता रवि पटवर्धन मराठी शो ‘अगाबाई ससुबाई’ और अस्सी के दशक की हिंदी फिल्म ‘तेजाब’ और ‘अंकुश’ में भावपूर्ण और यादगार भूमिका के लिए लिए जाने जाते हैं। उन्होंने करीब चार दशक तक अभिनय की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

वह धारावाहिकों में भी नजर आए। रवि पटवर्धन ने लॉकडाउन के बाद सेट पर काम करना बंद कर दिया था। कोरोना की वजह से स्वास्थ्य के मद्देनजर शूटिंग से दूरी बना ली थी। उनका जन्म 6 सितम्बर 1937 को हुआ था।

यह भी पढ़े:- आंध्र प्रदेश : एलुरु में 200 से अधिक लोग हो गए बेहोश, मचा हड़कंप – Dastak Times 

उनके बड़े पुत्र निरंजन पटवर्धन ने बताया कि शनिवार रात करीब 9ः30 बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल ले जाया गया। आधे घंटे बाद हमने उन्हें खो दिया। मार्च में दिल के दौरे का सामना कर चुके रवि पटवर्धन के निधन से फिल्म उद्योग गहरे सदमे में डूब गया है।

रवि पटवर्धन ने दर्जनों नाटकों और लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया है। उनमें यशवंत (1997), आशा असव सूर्य (1981), उम्बर्त (1982), झांझर (1987), ज्योतिबा फुले (2019) आदि प्रमुख हैं। यह साल देश-दुनिया के लिए अच्छा नहीं रहा। 2020 ने फिल्म उद्योग से कई सितारे छीन लिए। इनमें इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, वाजिद खान और आसिफ बसरा प्रमुख हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button