दिल्ली

साक्षी हत्याकांड: कोर्ट ने आरोपी साहिल की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई

नई दिल्ली: दिल्ली के साक्षी हत्याकांड (Sakshi murder case) में तेजी से जांच चल रही है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आज आरोपी साहिल (Sahil) को कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस कस्टडी (police custody) में लगातार साहिल से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया, इसी मामले में पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है।

पुलिस जांच में पता चला है कि साहिल द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू उसने करीब 15 दिन पहले खरीदा था। साहिल ने 16 साल की साक्षी पर 20 से ज्यादा वार किए। इसके बाद आरोपी ने सीमेंट के स्लैब से उस पर फिर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी टूट गई थी।

उल्लेखनीय है कि, पिछले दिनों दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और मृतक के बीच संबंध थे लेकिन उनका झगड़ा हो गया। मृतका अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी जब आरोपी ने उसे रोका जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। बाद में आरोपी ने उस पर कई बार वार किया और उसे पत्थर से मारा। जिससे लड़की की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button