उत्तराखंड

SDM संगीता कनौजिया का एम्स ऋषिकेश में निधन, CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख

ऋषिकेश: ऋषिकेश से दुखद खबर सामने आ रही है यहां एम्स में भर्ती लक्सर की एसडीएम रही संगीता कनौजिया का गुरूवार को निधन हो गया है। सरकारी कार्य के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद संगीता कनौजिया को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन आज सुबह वह जिंदगी और मौत की इस लड़ाई से हार गई और उनका निधन हो गया जिसके बाद आज प्रदेश का सारा प्रशासनिक अमला शोक में डूब गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम श्रीमती संगीता कनौजिया के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

बता दें कि 4 महीने पहले लक्सर रूड़की मार्ग पर 26 अप्रैल को संगीता कनौजिया एक भीषण हादसे का शिकार हुई थी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल संगीता का एम्स में पिछले 4 महीने से इलाज चल रहा था लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button