शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा गायों को नहीं रखने के इच्छुक पालक ‘OLX-G’ वेबसाइट पर बेचे अपनी गाय
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मुस्लिम समुदाय के उन लोगों की सराहना की, जिन्होंने गौमांस का सेवन न करने की बात कही।
Ghaziabad News : जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने OLX की तर्ज पर गौ रक्षा अभियान के तहत ‘OLX-G’ वेबसाइट लॉन्च करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो पशु पालक गायों को रखने में सक्षम नहीं वो ‘OLX-G’ के जरिए अपनी गायों को बेच सकेंगे। उनकी संस्था ‘OLX-G’ के जरिए गायों को खरीदेगी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मुस्लिम समुदाय के उन लोगों की सराहना की, जिन्होंने गौमांस का सेवन न करने की बात कही।
गौवंश को खुले में छोड़ने की बजाय उनके संरक्षण और देखभाल के लिए यह अनोखी पहल है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने देशवासियों से अपील की है कि जो पशु पालक किसी कारणवश गायों की देखभाल नहीं कर पा रहे। वे उन्हें G-OLX के माध्यम से बेच दें। जिससे कि गायों को सुरक्षित आश्रय और बेहतर देखभाल मिल सके।
गायों की अच्छी तरह से देखभाल हो सकेगी
शंकराचार्य की इस पहल से प्रत्येक गांव के खुले में गाय या हाईवे पर घूमने वाली गायों की अच्छे से देखभाल होगी। गाय पालने वालों को उनकी मेहनत की वजह राशि प्राप्त हो सकेंगी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की इस घोषणा का हिंदू संगठनों ने स्वागत किया है। शंकराचार्य का कहना है कि उनकी इस पहल का उद्देश्य गायों को कटने से बचाना और गौसेवा को बढ़ावा देना है।
‘G-OLX ’ वेबसाइट के जरिए गायों की खरीद
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि G-OLX वेबसाइट के माध्यम से देशभर के हिंदू अपनी गायों की जानकारी दे सकेंगे। इसके बाद संस्था और गौसेवा से जुड़े लोग गायों को खरीदेंगे और उनकी देखभाल की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि योजना में वे अकेले नहीं हैं, बल्कि बड़ी संख्या में ऐसे हिंदू उनके साथ जुड़े हैं, जो गौरक्षा का पुण्य अर्जित करना चाहते हैं। उन्हीं लोगों के आग्रह पर इस योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है। शंकराचार्य ने मौलानाओं और सोशल मीडिया पर चल रहे कुछ कथित बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक झूठा नैरेटिव फैलाया है कि यदि मुसलमान गाय खरीदना बंद कर देंगे तो हिंदुओं को आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी बातें फैलाई हैं कि हिंदू व्यापारी को अपनी गाय बेचने में परेशान हो रही है। क्योंकि अब मुसलमान उन्हें नहीं खरीद रहे। इस पर शंकराचार्य ने साफ कहा कि कोई भी हिंदू जानबूझकर अपनी गाय किसी कसाई को नहीं बेचता। शंकराचार्य का कहना है कि अगर किसी हिंदू को यह पता चले कि उसकी गाय को काटा जाएगा तो वह किसी कीमत पर उसे नहीं बेचेगा।



