फीचर्डराजनीतिराज्य

पूर्व कैबिनेट मंत्री शुभेंदु से अपने रिश्ते दुरूस्त करना चाहती है सीएम

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज चल रहे दिग्गज टीएमसी नेता शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच रिश्ते सामान्य होने के आसार बन रहे हैं। खबर है कि गत शुक्रवार को ममता कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद शुभेंदु अधिकारी से अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बात की है।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर शाम सीएम ने शुभेंदु को फोन कर उनकी मां का स्वास्थ्य हाल जाना। शुभेंदु अधिकारी की मां बीमार चल रही हैं। सीएम के करीबी सूत्रों ने बताया कि शुभेंदु अधिकारी को ममता ने आश्वस्त किया है कि पार्टी में उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: छपरा- टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन का 31 दिसम्बर तक होगा परिचालन – Dastak Times 

ममता ने शुभेदु से यह भी कहा है कि अगर कोई नाराजगी है या शिकायत है तो आपसी बातचीत से दूर किया जाएगा। हालांकि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें क्या कुछ जवाब दिया, इस बारे में स्पष्ट तौर पर पता नहीं चला है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि शुभेंदु ने भी सकारात्मक रवैये के साथ ही मुख्यमंत्री से बात की।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button