उत्तर प्रदेशजीवनशैलीटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की आरती, छलका भाई- बहनाें का प्यार

भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की आरती, छलका भाई- बहनाें का प्यार

लखनऊ: भाईदूज का पर्व शहर समेत ग्रामीण अंचल में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की आरती उतारकर उनके लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनाें को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किया।

पांच दिवसीय दीपावली पर्व के पांचवें दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाईदूज का पर्व मनाया जाता है। घरों में भाईदूज का उल्लास नजर आया। शुभ मुहूर्त में भाईदूज का पर्व मनाया जा रहा है। आरती की थाल सजाकर बहनाें ने भाइयों की आरती उतारी।

तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर नारियल भेंट किया। वहीं भाइयाें से बहनों ने उपहार प्राप्त किया। इस पर्व का सबसे ज्यादा उत्साह छोटे बच्चाें में देखा गया। घरों के सामने दीप जलाकर रंगोली बनाई गई।

घर में खीर-पूड़ी व अन्य खाद्य सामग्री बनाकर भगवान को भोग लगाया गया। पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि शास्त्राें के अनुसार भाईदूज का खास महत्व है। लंका दहन के बाद जब श्रीराम माता सीता के साथ अयोध्या लौटते हैं,तो अयोध्यावासियाें ने श्री राम को भाई मानकर उनकी पूजा की तब से यह परंपरा चली आ रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button