उत्तराखंड

विधानसभा सत्र: उत्तराखंड में छह विधेयक बने अधिनियम

देहरादून: विधानसभा सत्र आज से शुरू हुआ। विधानसभा सचिव ने बताया कि सदन के पटल पर आज राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने वाला विधेयक प्रस्तुत किया। इस विधेयक में आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने की बात कही गई है। इसके अलावा कुड और विधेयकों को अधिनियम बनाया गया है।

उत्तराखंड विनियोग विधेयक 2022 का पांचवां अधिनियम बना। उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा (संशोधन) विधेयक 2022 छठवां अधिनियम बना। इसी कड़ी में उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) (संशोधन) विधेयक 2022 सातवां अधिनियम बना।

उत्तराखंड उधम एकल खिड़की सुगमता औऱ अनुज्ञापन (संशोधन) विधेयक 2022 आठवां अधिनियम बना। औधोगिक विवाद (उत्तराखण्ड संसोधन) विधेयक 2020 नवां अधिनियम बना जबकि उत्तराखंड सिविल विधि (संशोधन) विधेयक 2021 दसवां अधिनियम बन गया।

Related Articles

Back to top button