राजस्थानराज्य

राजस्थान में अब तक चार करोड़ 67 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोना टीका

जयपुर: राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए अब तक चार करोड़ 67 लाख से अधिक लोगों को इसका टीका लग चुका है। चिकित्सा विभाग के अनुसार कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की गत 16 जनवरी से हुई शुरुआत के बाद रविवार शाम तक प्रदेश में चार करोड़ 67 लाख 81 हजार 267 लोगों को वैक्सीन का रक्षा कवच लगाया जा चुका है।

इसमें प्रदेश के तीन करोड़ 52 लाख 52 हजार 298 लोगों को इसकी पहली खुराक और एक करोड़ 15 लाख 28 हजार 969 लोगों को इसकी दूसरी खुराक लग चुकी हैं। अब तक 45 से अधिक आयु वर्ग दो करोड़ 29 लाख 86 हजार 439 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। इनमें एक करोड़ 51 लाख नौ हजार 220 लोगों को पहली एवं 78 लाख 77 हजार 219 लोगों को दूसरी खुराक लगी है।

इसी तरह 18 से 44 आयु वर्ग के अब तक 45 लाख 24 हजार 54 लोगों को कोरोना टीका लगा है। जिसमें एक करोड़ 88 लाख 82 हजार 582 लोगों को पहला एवं 26 लाख 35 हजार 472 लोगों को दूसरी खुराक लगी है। इसी तरह अब तक हैल्थ केयर वर्कर्स के पांच लाख 56 हजार 482 पहली एवं चार लाख 57 हजार 669 दूसरी खुराक जबकि फ्रंटलाइन वर्कर्स के सात लाख चार हजार 14 पहली एवं पांच लाख 58 हजार 609 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगा है। राज्य में अब तक चार करोड़ 51 लाख 17 हजार 300 वैक्सीन प्राप्त हुई। इनमें तीन करोड़ 44 लाख 28 हजार 210 कोविशील्ड तथा 56 लाख 89 हजार 90 कोवैक्सीन शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button