उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊ

समाजसेवी आनंद निगम बाबा ने पुलिस टीम पर की पुष्प वर्षा


दरियाबाद, बाराबंकी: कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लाकडाउन में अपने जान की परवाह किये बगैर पुलिस द्वारा बेहतर कर्तव्य निर्वहन करने पर नगर पंचायत टिकैतनगर में पुलिस का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, उपनिरीक्षक लल्लन सिंह राठौर, पशुपति नाथ तिवारी, त्रियुगी नारायण तिवारी, थाने के पुलिस के जवान पैदल गश्त पर निकले थे। उसी दौरान कस्बा निवासियों ने पुलिस टीम पर पुष्प वर्षा किया। सड़कों पर खड़े होकर लोगों ने पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए माला पहनाकर अभिवादन किया तथा छतों व बालकनी से महिलाओं ने भी पुष्प वर्षा किया। इस प्रकार का सम्मान पाकर गश्त पर निकले पुलिसकर्मी भी अभिभूत नजर आए।समाजसेवी आनंद निगम बाबा, लीलाधर मिश्रा, रामजस शुक्ला, रमाकांत पांडेय ने पुलिस कर्मियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से हाथ जोड़कर कृतज्ञता प्रकट किया। कहा कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करें तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करें। जो भी वगैर मास्क के सड़क पर टहलते पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा व्यापारी केदारनाथ गुप्ता पुलिसकर्मियों को भी जरूरी सामान उपलब्ध कराया।

Related Articles

Back to top button