अपराधआगराउत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्य

आगरा : फौजी की पत्नी की को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

आगरा : फौजी की पत्नी की को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

आगरा: यूपी के आगरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व फौजी की पत्नी की जलाकर हत्या कर दी गई है।

महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। महिला की हत्या का आरोप फौजी के पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर लगा है। घटना रविवार शाम की है।

यह भी पढ़े— भारत में कम हो रहा कोविड-19 का कहर 24 घंटे में आए मात्र 55,342 नए केस 

घटना उस समय की है जब आगरा की पुष्पांजलि इको सिटी कॉलोनी में पूर्व फौजी अनिल कुमार की पत्नी घर के सामने खड़ी थी। तभी कुछ लोग आए और उनके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और भाग निकले।

महिला की चीख-पुकार सुनकर उनके परिवारवाले और बच्चे बाहर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से अनिल कुमार ने महिला को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

यह भी देखें: —  भाई ने भाई को मारी गोली, सम्पति विवाद में दिया वारदात को अंजाम 

चश्मदीद का कहना है कि चार पांच दिन पहले पीड़ित अनिल कुमार और कॉलोनी में ही रहने वाले भारत खरे के बेटों के बीच बातों बातों में विवाद हो गया था। विवाद के बाद भरत खरे ने पूर्व फौजी अनिल कुमार के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

आपको बता दें कि इस मामले में समझौते के लिए भरत खरे के घर मे पंचायत रखी गई थी। पंचायत में भरत खरे के एक दर्जन से ज्यादा रिश्तेदार मौजूद थे। समझौता करने के एवज में भरत खरे ने अनिल कुमार से 10 लाख रुपये मांगे।

पूर्व फौजी अनिल कुमार ने इतनी बड़ी मांग पर असमर्थता जताई। इस वजह से पंचायत में समझौता नहीं हो सका।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button