मनोरंजन

‘ब्लाइंड’ में दृष्टिहीन लड़की के किरदार में नजर आयेंगी सोनम कपूर

'ब्लाइंड' में दृष्टिहीन लड़की के किरदार में नजर आयेंगी सोनम कपूर

मुंबई : सोनम कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ब्लाइंड’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में सोनम लीड रोल में हैं और फिल्म में एक दृष्टिहीन लड़की का किरदार निभाती नजर आयेंगी।

कोरोना काल के बीच सोनम कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर के अंत में ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में शुरू की थी और उन्होंने मात्र 39 दिनों में फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।

वहीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो शेयर कर फिल्म की शूटिंग पूरी करने की जानकारी दी है।

सोनम कपूर की आगामी फिल्म ‘ब्लाइंड’ की कहानी एक ऐसी दृष्टिहीन पुलिस ऑफिसर पर आधारित है, जिसे एक सीरियल किलर की तलाश है। फिल्म में सोनम के अलावा विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलिट दुबे भी अहम भूमिका में होंगे। फिल्म को शोम मखलीजा निर्देशित करेंगे , जबकि सुजॉय घोष, अविषेक घोष, मनीषा डब्यू, पिनकेश नाहर, सचिन नाहर संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: जब प्रियंका चोपड़ा जोनस के लिए ऋतिक रोशन बने एक रियल लाइफ सुपर हीरो! – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button