अयोध्याउत्तर प्रदेशफीचर्ड

शहर के विकास कार्यों को पलीता लगा रही सपा नेता, मूकदर्शक बनी पुलिस

छत से मजदूरों पर पत्थर फेंकते वीडियो वायरल

सपा नेता की दबंगई के चलते इलाके में तनाव

अयोध्या, 8 अगस्त, दस्तक टाइम्स (ब्यूरो):  अयोध्या के सहादतगंज क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के महिला विंग की महानगर अध्यक्ष सरोज यादव की दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सरोज यादव इलाके में होने वाले विकास कार्यों में अपनी दबंगई का धौस दिखाते हुए बाधा उत्पन्न कर रही है।

स्थानीय लोगों ने शासन-प्रसाशन स्तर पर कई शिकायत पत्र भी दिया लेकिन उसके बावजूद प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेगी। जिससे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। मामले को देखते हुए आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। इलाके में महिला नेता की दबंगई पूरे चर्म पर है। इतना ही नहीं इलाके में रहने वाले सरीफ लोगों के लिए यह मुसीबत का बसस बना हुआ है।

ताजा मामला है हंस नगर कालोनी का। जहां आए दिन जल निकासी की समस्या के चलते नगर निगम की तरफ से इंटरलाकिंग और नाली का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन सपा नेता की दबंगई के चलते यहां विकास कार्यों में बाधा पैदा की जा रही है। इतना ही नहीं सपा नेता की दबंगई का ये आलम है को इनको पुलिस प्रशासन का जरा सा भी खौफ नहीं है। इतना ही नहीं महिला ने अपनी नेतागिरी दिखाते हुए नाली निर्माण का कार्य कर रहे मजदूरों में अपने छत से ताबड़तोड़ पत्थर भी फेका जिसमें मजदूरों के साथ ही स्थानीय और राहगीर बाल-बाल बचे। इसके साथ ही इलाके में रहने वाले कई महिलाएं और मासूम के चोटे भी आई।

Related Articles

Back to top button