2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर पीवीवीएनएल के ऊर्जा भवन में खेल प्रतियोगिता का आगाज
प्रतियोगिता मेंबैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज (Chess) आदि का आयोजन किया जा रहा है।
Meerut News: गांधी जयंती 2 अक्टूबर के मौके पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड यानी पीवीवीएनएल परिसर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आगाज आज हुआ। खेल प्रतियोगिता विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, ऊर्जा भवन के मुख्य परिसर में होगी। इस खेल प्रतियोगिता मेंबैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज (Chess) आदि का आयोजन किया जा रहा है।
शुभारंभ प्रबन्ध निदेशक, मेरठ द्वारा फीता काटकर किया
इन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवीश गुप्ता प्रबन्ध निदेशक, पविविनिलि, मेरठ द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रबंध निदेशक की उपस्थिति में टेबल टेनिस और शतरंज आदि प्रतियोगिताओं के मैच खेले गए। प्रबंध निदेशक ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया है।
स्पोर्ट्स ऑफिसर आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
शुभारंभ के अवसर पर आशु कालिया निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन, संजय जैन निदेशक वाणिज्य, एनके मिश्र निदेशक तकनीकी, स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक वित्त, अमित रोहिला महाप्रबंधक लेखा, मोहम्मद सगीर मुख्य अभियंता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियंता, अलका तोमर स्पोर्ट्स ऑफिसर आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



