ज्ञान भंडारव्यापार

Stock Market Today: गिरावट के साथ लाल निशान में खुला बाजार, शुरुआती कारोबार में ज्यादातर शेयर दबाव में

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है और इसी कड़ी में मंगलवार को बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की। आज 5 मई 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 165.68 अंकों यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,103.72 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 66.70 अंक यानी 0.28 प्रतिशत फिसलकर 24,052.60 पर कारोबार की शुरुआत करता नजर आया। सोमवार को बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी और दिन के दौरान मजबूती भी दिखाई थी, लेकिन अंत में मामूली बढ़त के साथ ही कारोबार बंद हुआ था।

शुरुआती कारोबार में भारी दबाव, निफ्टी के 50 में से 45 शेयर लाल निशान में
मंगलवार को बाजार की चौड़ाई कमजोर दिखाई दी। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से सिर्फ 7 शेयर ही बढ़त के साथ खुले, जबकि 23 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसी तरह निफ्टी 50 में भी कमजोरी हावी रही, जहां 50 में से सिर्फ 5 शेयर ही तेजी के साथ खुले और बाकी 45 शेयरों ने गिरावट के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में अडाणी पोर्ट्स का शेयर 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा, जबकि बजाज फाइनेंस 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा दबाव में दिखा।

इन शेयरों में दिखी सीमित बढ़त
कमजोर बाजार के बावजूद कुछ दिग्गज शेयरों में हल्की मजबूती देखने को मिली। आईटीसी 0.29 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.26 प्रतिशत, टीसीएस 0.17 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.10 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.08 प्रतिशत और सन फार्मा 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले, जिससे बाजार को आंशिक सहारा मिला।

बजाज फिनसर्व से लेकर बैंकिंग और ऑटो शेयरों में दबाव
दूसरी ओर कई प्रमुख शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। बजाज फिनसर्व 1.14 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.13 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.91 प्रतिशत, इंडिगो 0.90 प्रतिशत और एलएंडटी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक 0.78 प्रतिशत, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक 0.70-0.70 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.64 प्रतिशत, ट्रेंट 0.58 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.51 प्रतिशत और एक्सिस बैंक व टाटा स्टील 0.45-0.45 प्रतिशत की गिरावट में रहे। वहीं एटरनल 0.38 प्रतिशत, बीईएल 0.36 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.32 प्रतिशत, एसबीआई 0.28 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.20 प्रतिशत, टाइटन 0.19 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.18 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.11 प्रतिशत और पावर ग्रिड 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करते दिखे।

Related Articles

Back to top button