मध्य प्रदेशराज्य

रोको-टोको अभियान: ‘मास्क ही है जिंदगी’ अभियान में 3 लाख 51 हजार 804 मास्क वितरित

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाए जा रहे “मास्क ही है जिंदगी” अभियान में 30 जनवरी तक 3 लाख 51 हजार 804 मास्क जरूरतमंदों को वितरित किए जा चुके हैं। यह अभियान 20 जनवरी को सभी नगरीय निकायों में एक साथ शुरू हुआ था। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों द्वारा “रोको-टोको” अभियान में अभी तक 3 लाख 51 हजार 443 घरों में संपर्क किया जा चुका है। नागरिकों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ की जा रही हैं। लगभग 5530 ऑनलाइन चर्चाएँ आयोजित की गई हैं। मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहरों में होर्डिंग और वॉल-पेंटिंग के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

2094 मास्क बैंक स्थापित
अभी तक नगरीय निकायों में जन-सहयोग से 2094 मास्क बैंक स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा एक लाख 69 हजार 651 मास्क दान स्वरूप दिये जा चुके हैं।

30 जनवरी को 40 हजार 604 मास्क वितरित
मंत्री सिंह ने बताया है कि 30 जनवरी को नगरीय निकायों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 40 हजार 604 मास्क वितरित किये गये हैं। भोपाल संभाग के नगरीय निकायों में 5 हजार 335, चंबल में 732, ग्वालियर में 15 हजार 538, इंदौर में 4 हजार 569, जबलपुर में 1787, नर्मदापुरम् में 1672, रीवा में 2 हजार 297, सागर में 6 हजार 49, शहडोल में 677 और उज्जैन संभाग के नगरीय निकायों में 1948 मास्क वितरित किये गये हैं।

Related Articles

Back to top button